निजता नीति

यह वेबसाइट आपसे कोई व्यक्तिगत जानकारी नहीं माँगती। यहाँ कोई लॉगिन, कोई रजिस्ट्रेशन और कोई ऐसा फ़ॉर्म नहीं है जो आपका मोबाइल नंबर, आधार नंबर, OTP या भुगतान विवरण माँगता हो।

टूल्स आपके ब्राउज़र में चलते हैं

टूल्स पेज पर दिए गए टूल पूरी तरह आपके अपने डिवाइस पर चलते हैं। आप जो संख्या या लिंक उनमें भरते हैं, वह किसी सर्वर पर नहीं भेजा जाता और कहीं सहेजा नहीं जाता।

सर्वर लॉग

हर वेबसाइट की तरह, हमारी होस्टिंग कंपनी सामान्य तकनीकी लॉग रखती है — जैसे IP पता, ब्राउज़र का प्रकार और कौन-सा पेज खोला गया। यह वेबसाइट को चलाने और सुरक्षित रखने के लिए होता है। इसका इस्तेमाल आपकी पहचान करने के लिए नहीं किया जाता।

कुकीज़

यह वेबसाइट विज्ञापन या ट्रैकिंग के लिए कुकीज़ नहीं डालती। कुछ कुकीज़ केवल तब बनती हैं जब आप कोई टिप्पणी करें या साइट में लॉगिन करें — ये WordPress की सामान्य कुकीज़ हैं।

बाहरी लिंक

जब आप यहाँ से किसी सरकारी पोर्टल पर जाते हैं, तो वहाँ की निजता नीति लागू होती है, यह नहीं।

बदलाव

इस नीति में कोई बदलाव होने पर यही पेज अपडेट किया जाएगा। कोई सवाल हो तो संपर्क पेज से पूछिए।